फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से तापमान गिरा, चोटियों पर हिमपात

Wed, 05 Apr 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में छाता लेकर निकलते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा जिले में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात की भी सूचना है। ऊंचाई वाले गांवों में एक बार फिर कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है।  बारिश के बाद तापमान काफी नीचे आ गया और लोगों ने एक बार फिर गर्म कपड़े निकाल लिए।
विज्ञापन


विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 13.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस बारिश को गेहूं, जौ, मटर, सरसों, लहसुन, प्याज आदि फसलों के लिए अच्छा माना जा रहा है।

उधर रानीखेत, द्वाराहाट सहित पूरे उपमंडल क्षेत्र में तड़के चार बजे से बारिश शुरू हो गई थी। बारिश के चलते बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। मालूम हो कि इस बार मार्च से ही धूप में काफी तेजी थी। बारिश के कारण फिर से ठंड लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें