फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं : रेखा

Wed, 05 Apr 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
सोमेश्वर में खुरपका रोग नियंत्रण कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं रेखा आर्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्रदेश की पशुपालन, महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने सोमेश्वर में खुरपका, मुंहपका रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एफएमडी) का शुभारंभ किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से पशुपालकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और प्रत्येक पशु का टीकाकरण करने को कहा। उन्होंने कहा कि जल्द ही मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा सुविधा भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


पशु अस्पताल सोमेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जिले में सभी गौवंशीय और महिषवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया जाना है। पशुपालन विभाग की जिम्मेदारी है कि कोई भी पशु टीकाकरण से नहीं छूटे। यह कार्यक्रम एक माह तक चलेगा। उन्होंने कहा कि काश्तकार पशुपालन कर आय बढ़ाएं। विभाग का दायित्व है कि वह सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लाभ पशुपालकों तक लाभ पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग जल्द ही मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा सुविधा शुरू करेगा। इस सेवा के शुरू होने से दूरस्थ क्षेत्रों के पशुपालक लाभान्वित होंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के पशु अस्पतालों को सुविधा संपन्न बनाया जाएगा। अपर निदेशक पशुपालन कुमाऊं मंडल डा. केके जोशी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उप मुख्य पशु चिकित्सधिकारी डा. मुकेश कुमार दुम्का ने टीकाकरण कार्यक्रम के बारे में बताया।
विज्ञापन


इस मौके पर पशुओं का टीकाकरण भी किया गया। मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर दो टीकाकरण वाहनों को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर एसडीएम एके सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बीएस जंगपांगी, तहसीलादर खुशबु आर्या, विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख दीपक बोरा, ज्येष्ठ उप प्रमुख राजेंद्र कैड़ा, बागेश्वर सीवीओ डा. उदय कुमार आदि मौजूद थे। संचालन संचालन डा. ओपी आर्या ने किया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें