फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत की पहली बैठक में नगर को माँडल नगर पंचायत बनाने सहित कई प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
गरुड़ नगर पंचायत की पहली बैठक लेते एसडीएम गरुड़ और नगरवासी - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। नगर पंचायत गरुड़ की पहली बैठक में नव सृजित नगर पंचायत को मॉडल नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव पास किया। एसडीएम ने डीपीआरओ से नगर पंचायत में शामिल हुए गांवों का बजट शीघ्र हस्तांतरित करने को कहा।
विज्ञापन

तहसील सभागार में एसडीएम/ नगर पंचायत के ईओ राज कुमार पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर पंचायत को मॉडल नगर पंचायत बनाने और कूड़ा निस्तारण का स्थायी समाधान निकालने पर बल दिया। गढ़सेर गांव के भुवन पाठक, नवीन ममंगई, गणेश भट्ट, कैलाश भट्ट ने कहा कि ग्रामीणों को विश्वास में लिए बगैर प्रशासन ने गढ़सेर ग्राम पंचायत का एक भूभाग नगर पंचायत में शामिल किया है। एसडीएम ने कहा कि शासन ने नगर पंचायत के लिए 24 कर्मचारियों के पद सृजित कर दिए है। सृजित पदों को भरने की कार्रवाई शुरू हो गयी है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अतिक्रमण करेगा प्रशासन उसे हटा देगा। एसडीएम ने कहा कि कूड़ा निस्तारण के लिए नगर पंचायत को कम से कम 20 नाली जमीन की जरूरत है। उन्होंने तहसीलदार से शीघ्र जमीन चिन्हित करने को कहा। बीडीसी सदस्य रंहजीत रावत और सदन में मौजूद लोगों ने कहा कि प्रशासन ने खडेरिया में कूड़ाघर के लिए पूर्व जो जमीन चयनित की है वहीं कूड़ाघर बनाया जाय। वहां पर अधिवक्ता डीके जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, बालकृष्ण, दीवान नेगी, लक्ष्मी दत्त पांडे, प्रेम सिंह नेगी, प्रकाश कोहली, ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख बहादुर कोरंगा, इंद्र सिंह बिष्ट, गणेश दत्त जोशी तहसीलदार तितिक्षा जोशी,नगर पंचायत बागेश्वर के ईओ राजदेव जायसी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें