फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल के पुराने जर्जर भवन में लगी आग

विज्ञापन
ज्यूड़कफून गांव स्थित स्कूल के पुराने भवन में लगी आग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक के स्याहीदेवी क्षेत्र स्थित ज्यूड़कफून गांव में बने जूनियर हाईस्कूल के जर्जर भवन में रविवार शाम अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने काफी देर की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

ज्यूड़कफून गांव में जूनियर हाईस्कूल का काफी पुराना भवन है, जिसका प्रयोग वर्तमान में स्कूल के लिए नहीं किया जाता है। भवन में जूनियर हाईस्कूल का पुराना फर्नीचर और रद्दी पेपर रखे गए थे। रविवार शाम को अचानक भवन में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान आदि को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। ग्राम प्रधान भगवंत सिंह बिष्ट ने बताया कि शाम के समय कुछ बच्चे स्कूल के पुराने भवन की ओर गए थे। संभावना जताई जा रही है कि बच्चों ने शरारत करते हुए भवन में आग लगा दी होगी। भवन के पास आबादी क्षेत्र न होने के कारण आग से किसी तरह का खतरा नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें