फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाराहाट में फर्नीचर हाउस में आग, लाखों के रुई, गद्दे जले

विज्ञापन
अग्निकांड के दौरान फर्नीचर हाउस का सामान बाहर फेंकते लोग। - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। रानीखेत रोड स्थित जनता फर्नीचर हाउस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अग्निकांड में लाखों का सामान राख हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्टोर के समीप ही एक अन्य दुकान को बचा लिया गया। प्रशासन नुकसान में आकलन में जुट गया है।
विज्ञापन

रविवार को फर्नीचर हाउस में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। फर्नीचर हाउस के स्वामी मो. जीशान ने बताया कि सुबह साढ़े 11 बजे अचानक गद्दों और रूई के स्टोर से धुआं आते देखा। देखते ही देखते आग बढ़ गयी। स्थानीय लोगों ने किसी तरह पानी लाकर आग को बुझाया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था। इस दौरान आग से स्टोर में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। स्टोर में गद्दे, रूई, कवर, रूई मशीन आदि सामग्री जल गई है। लोगों की मदद से स्टोर के पास ही दुकान से किसी तरह सामान बाहर किया गया। जिससे दुकान जलने से बच गई। दुकान स्वामी ने बताया कि राजस्व विभाग और पुलिस को सूचना दे दी गई है। वहीं राजस्व उपनिरीक्षक आशुतोष लोहनी ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें