फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने बेटी की खातिर छोड़ दी थी दिल्ली पुलिस की नौकरी

विज्ञापन
पोलेंड में ट्राफी के साथ अनुपमा - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पोलैंड ओपन का खिताब अपने नाम करने वाली अल्मोड़ा की बेटी अनुपमा उपाध्याय के पैतृक गांव खनुली (मासी) तहसील चौखुटिया में खुशी का माहौल है। अनुपमा के चाचा बसंत उपाध्याय ने बताया कि अनुपमा के पिता नवीन उपाध्याय दिल्ली पुलिस में तैनात थे लेकिन अनुपमा के कॅरिअर के खातिर उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी।
विज्ञापन

पूरा परिवार बेंगलुरु चला गया और वहीं से अनुपमा ने कोचिंग ली। इससे पहले अनुपमा ने अल्मोड़ा से कोच डीके सेन के सानिध्य में बैडमिंटन का प्रशिक्षण लिया था। चाचा और चाची ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि छह माह पूर्व दादी के वार्षिक श्राद्ध पर अनुपमा अपने माता-पिता के साथ गांव आई थी। उसे गांव से भी काफी लगाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें