फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को जैविक और प्राकृतिक कृषि करने के तरीके बताए

विज्ञापन
अल्मोड़ा के हवालबाग में आयोजित प्रशिक्षण में पहुंचे चमोली, रुद्रप्रयाग के किसान। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र हवालबाग में किसानों को प्राकृतिक कृषि और कीट प्रबंधन बताया गया। पर्वतीय कृषि हेतु उन्नत उत्पादन तकनीकी विषय पर आयोजित तीन दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों ने किसानों को पर्वतीय क्षेत्रों में उत्पादित होने वाली प्रमुख फसलों के उत्पादन के बारे में बताया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों को बेमौसमी सब्जी उत्पादन, विभिन्न सब्जी फसलों का बीजोत्पादन, मौन पालन, बेमौसमी सब्जी उत्पादन की जानकारी दी गई। कृषि में सूचना तकनीक के उपयोग के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के कुल 25 किसानों ने भाग लिया। संचालन डॉ. कुशाग्रा जोशी, अमित कुमार और अमित ने किया। वहां पर फसल सुधार के विभागाध्यक्ष डॉ. निर्मल हेड़ाऊ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें