फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट की राजनैतिक सहनशीलता खत्म

Sun, 15 May 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
रानीखेत के पूर्व विधायक करन माहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और पूर्व विधायक करन माहरा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट की राजनैतिक सहनशीलता खत्म हो गई है, जिस तरीके से वह संवैधानिक पद पर बैठे विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, उससे उनके 18 सालों के विधायी अनुभव पर भी सवाल उठ रहे हैं। पत्रकार वार्ता में माहरा बोले कि विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के निर्णय को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी सही ठहराते हुए फ्लोर टेस्ट का निर्णय दिया, लेकिन अब नेता प्रतिपक्ष अध्यक्ष और न्यायालयों के निर्णय को ही गलत ठहरा रहे हैं, जबकि उन्हें विधायिका के कार्यों का 18 साल का अनुभव है।
विज्ञापन


सरकार बहाल होते ही वह कार्यों का श्रेय लेने के लिए वह अधिकारियों, कर्मचारियों पर दबाव बना रहे हैं, लेकिन जब राष्ट्रपति शासन था तो उन्हें रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत अस्पतालों के उच्चीकरण और खेल स्टेडियम की याद क्यों नहीं आई, जबकि इन कार्यों को जीओ 18 महीने पहले हो चुका है। उन्होंने कहा कि जब नेता प्रतिपक्ष स्वयं द्वाराहाट के एक कांड में फंसे थे, उस वक्त न्यायालय के फैसले को वह सही ठहरा रहे थे। अब वह न्यायालय को भी कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। लगातार कांग्रेस पर विधायकों की खरीद, फरोख्त का आरोप लगा रहे हैं, जबकि भाजपा ने कांग्रेस के नौ विधायकों को प्रलोभन देकर खरीदा और चार्टर विमान के माध्यम से उन्हें महंगे होटलों में ठहरा दिया, दोषारोपण कांग्रेस पर करना कतई ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें