फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रोडवेज की आठ बस सेवाएं रहीं ठप, बैरंग लौटे यात्री

Tue, 26 Mar 2024 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। छलड़ी पर रोडवेज की आठ बस सेवाओं का संचालन ठप रहा। केमू और टैक्सियों की की भी दिक्कत रही। इस वजह ये यात्रियों को गंतव्य को जाने के लिए बस स्टेशन और टैक्सी स्टैंड पर धक्के खाने पडे। वाहन नहीं मिलने पर कई यात्रियों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन


होली पर्व मनाने घर आए प्रवासी छलड़ी के बाद अब अपने गतंव्य को लौटने लगे हैं। छलड़ी के दिन रूटों पर वाहनों की किल्लत रही। त्योहारी सीजन में भी रोजवेज की बस सेवा दगा दे गई। रोडवेज स्टेशन के मुताबिक रोडवेज की प्रात:कालीन देहरादून, टनकपुर, दिल्ली, हरिद्वार के अलावा दोपहर बाद की लमगड़ा- दिल्ली, मासी, बेतालघाट-दिल्ली, सायंकालीन देहरादून सेवाओं का संचालन ठप रहा। रोडवेज स्टेशन में सुबह से ही यात्रियों की भीड़ लगी रही। यात्री बस स्टेशन पर बसों का इंतजार करते रही लेकिन बस नहीं आई जिससे यात्रियों को बैरंग लौटना पड़ा। इधर केमू की भी इक्का दुक्का बसों का संचालन हुआ। इसके अलावा टैक्सियों की भी आवाजाही कम रही। छलड़ी पर वाहनों की किल्लत के चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




चालकों की कमी के चलते बसों का संचालन प्रभावित रहा। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए निगम प्रयासरत है।
- विजय तिवारी, सहायक महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें