फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तीन कक्षाओं पर एक शिक्षक, आठ विद्यालय संचालित हो रहे एकल शिक्षक के भरोसे

Mon, 04 Dec 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अल्मोड़ा। सरकारी शिक्षा की बेहतरी के दावे जिले में हवाई साबित हुए हैं। एकल शिक्षकों के भरोसे आठ जूनियर हाईस्कूल संचालित किए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में तीन कक्षाओं को पढ़ाने के लिए एक शिक्षक तैनात है। तीन कक्षाओं के विद्यार्थियों को एक शिक्षक 12 से अधिक विषयों का ज्ञान दे रहा है।
जिले में आठ जूनियर हाईस्कूल हैं जो एक शिक्षक के भरोसे संचालित किए जा रहे हैं। जूनियर हाईस्कूल पीपलधार, विमांडेश्वर, फणिया, तोल बुधानी, चक्कर गांव, इनेला, बिरकोला, मेलगांव में 111 विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए एक-एक शिक्षक की तैनाती की गई है। हर विद्यालय में कक्षा छह से आठवीं तक 10 से 15 विद्यार्थी सुनहरे भविष्य के सपने लेकर पहुंच रहे हैं। यहां तैनात एक शिक्षक को तीन कक्षाओं के विद्यार्थियों को 12 से अधिक विषयों का ज्ञान दिया जा रहा है। इन हालात में विद्यार्थियों को बेहतर ज्ञान देना चुनौती है। इन सब के बीच शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षक के अवकाश पर जाने से हो जाते हैं विद्यालय बंद
अल्मोड़ा। इन विद्यालयों में शिक्षक के अवकाश पर जाने से शिक्षा विभाग अन्य शिक्षक की व्यवस्था करने के दावे कर रहा है। पहले से ही जिले में शिक्षकों की भारी कमी है। ऐसे में शिक्षक के अवकाश पर जाने से इन विद्यालयों को बंद कर विद्यार्थियों का अवकाश घोषित करना मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन



एकल शिक्षकों पर कार्यालयी काम का भी बोझ

अल्मोड़ा। इन जूनियर हाईस्कूल में तैनात एकल शिक्षक को तीन कक्षाओं को पढ़ाने के साथ कार्यालयी काम भी करना पड़ रहा है। ऐसे में शिक्षक के लिए विद्यार्थियों को पूरा समय दे पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है और अभिभावकों के अपने बच्चों का अन्य विद्यालयों में दाखिला करने से इन विद्यालयों में छात्र संख्या लगातार घट रही है।



विकासखंड एकल शिक्षक के भरोसे संचालित विद्यालय

भैंसियाछाना 2

स्याल्दे 3

चौखुटिया 1

द्वाराहाट 1

सल्ट 1



कोट-
एकल शिक्षक के अवकाश में रहने पर यहां अन्य शिक्षक की व्यवस्था की जाती है। इन विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती के प्रयास किए जा रहे हैं।

अत्रेश सयाना, डीईओ (प्रारंभिक),अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें