फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चेक बाउंस के दोषी को एक साल की सजा

Mon, 04 Dec 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दया राम की अदालत ने चेक बाउंस के दोषी को एक वर्ष साधारण कारावास और 2,2000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।परिवादी किशन सिंह जीना निवासी मौना, नैनीताल के अधिवक्ता मनोज सिंह बृजवाल ने बताया कि अभियुक्त रमेश सिंह नगरकोटी निवासी धारानौला ने अपना ऋण चुकाने के लिए किशन से दो लाख रुपये लिए थे, इसके एवज में उसने दो लाख का चेक दिया था।
विज्ञापन

लंबे समय तक चेक का भुगतान नहीं हुआ और यह बाउंस हो गया। नोटिस भेजने के बाद भी आरोपी ने पैसे नहीं लौटाए। किशन ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय में वाद दाखिल किया था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सभी पक्षों, गवाहों को सुनने और साक्ष्यों का परिशीलन करने के बाद रमेश को दोषी करार देते सजा सुनाई। कोर्ट ने दो लाख रुपये परिवादी को देने का आदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें