फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन क्षतिग्रस्त होने से तैली सुनोली और सैली सुनोली में पेयजल संकट

विज्ञापन
तैली सुनोली में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड तहत कफड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सैली सुनोली और तैली सुनोली की एकमात्र पेयजल योजना की लाइन क्षतिग्रस्त होने से दोनों गांवों में पानी कमी हो गई है। सैलीसुनोली गांव के प्रधान इंद्र सिंह और तैलीसुनोली प्रधान हेमा बिष्ट ने तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बताया कि उनके गांव की एकमात्र पेयजल योजना की पाइपलाइन 22 अगस्त को पंत कोटली के जंगल में दैवी आपदा से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे तैली सुनोली और सैली सुनोली में पेयजल कर आपूर्ति ठप हो गई है। उन्होंने दैवी आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल योजना की पाइपलाइन को तत्काल ठीक कराने की मांग की है। जल संस्थान के जेई एसएस रौतेला ने कहा कि पहाड़ खिसक रहा है। कुछ समय सूखने के बाद तात्कालिक व्यवस्था की जाएगी। योजना को दैवी आपदा मद के माध्यम से ठीक कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें