फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में कुत्ते बेशुमार पर अस्पताल वैक्सीन देने में लाचार

Mon, 24 Jul 2017 11:01 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा नगर में लावारिस कुत्ते लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। अल्मोड़ा के हर रास्ते और गली में सुबह से शाम तक लावारिस कुत्ते सुबह से शाम तक टहलते रहते हैं। कई बार यह कुत्ते बच्चों पर झपट पड़ते हैं। कुत्तों के आतंक के चलते अभिभावकों को बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाने खुद जाना पड़ता है। ये कुत्ते रास्तों में भारी गंदगी करते हैं और रात को शोर मचाकर लोगों की नींद में भी खलल डालते हैं। लोग लंबे समय से इन कुत्तों से छुटकारा दिलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन पालिका परिषद और प्रशासन इसके लिए कोई ठोस उपाय नहीं कर रहा है। इन कुत्तों से खुजली आदि बीमारियां फैलने का डर भी बना रहता है। नगर में बेशुमार लावारिस कुत्ते होने के बावजूद जिला मुख्यालय के अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन पूरी तरह समाप्त है।
विज्ञापन


अल्मोड़ा नगर में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अनुमान के मुताबिक नगर में के तमाम मोहल्लों में करीब 500 से अधिक कुत्ते घूमते रहते हैं।   इन कुत्तों के कारण नगर के सभी रास्तों में गंदगी बहुत बढ़ गई है। यह कुत्ते रास्तों में ही मल कर देते हैं। जिससे पालिका के सफाई कर्मी भी परेशान हैं। कुत्तों में कई किस्म की बीमारियां भी होती रहती हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.बीएस जंगपांगी बताते हैं कि लावारिस कुत्तों से खुजली आदि बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। डाक्टरों का कहना है कि इनके संपर्क में आने पर यह बीमारियां पालतू कुत्तों के माध्यम से आम लोगों में भी फैल सकती हैं। लोग काफी समय से प्रशासन और पालिका परिषद से कुत्तों से निजात दिलाने की मांग उठा रहे हैं।

दूसरी तरफ पालिका परिषद ने कुत्तों की आबादी कम करने के लिए पिछले कुछ सालों से कुत्तों की नसबंदी का अभियान चलाया है। कुछ माह पहले भी 485 कुत्तों की नसबंदी की गई। उधर रानीखेत में भी तमाम कोशिशों के बावजूद पर्यटन नगरी में लावारिस कुत्तों की जनसंख्या पर लगाम नहीं लग पा रही है। नगर और आसपास के कस्बाई क्षेत्रों में सैकड़ों कुत्ते धड़ल्ले से घूम रहे हैं, यह कुत्ते जहां नगर में यातायात को बाधित कर देते हैं, वहीं कई लोगों को काट भी चुके हैं। हालांकि कैंट की तरफ से बीमार कुत्तों का उपचार भी कराया जा रहा है, लेकिन जनसंख्या नियंत्रण के लिए कोई ठोस उपाय नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

 
कुत्तों की आबादी बढ़ने से रोकने के लिए पालिका परिषद ने कुछ माह पहले अभियान चलाकर 485 कुत्तों को पकड़वाकर उनकी नसबंदी करवाई।  पिछले साल भी 176 कुत्तों की नसबंदी करवाई गई। इस साल भी इसके लिए प्रावधान किया गया है। लावारिस कुत्ते नगर के लिए समस्या बने हुए हैं। इससे निपटने के लिए शीघ्र ही जिलाधिकारी से वार्ता करके कुछ समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रकाश चंद्र जोशी पालिकाध्यक्ष अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें