फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटेला में बालिका पर हमला करने वाला तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद

विज्ञापन
मटेला में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ। (विज्ञप्ति) - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक के मटेला गांव में आतंक बना तेंदुआ मंगलवार रात पिंजरे में कैद हो गया है। तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ है। वन विभाग जिसे शीघ्र ही दूर जंगल में छोड़ेगा।
विज्ञापन

सप्ताह भर पूर्व तेंदुए ने मटेला गांव में एक बालिका पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। जिसके बाद वन विभाग हरकत में आया। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगा दिया था। मंगलवार रात साढ़े आठ बजे तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन कर्मियों को दी। इसके बाद जिला मुख्यालय से रेंजर मोहन राम आर्या, फारेस्ट गार्ड रोशन कुमार, भुवन टम्टा, किशोर चंद्र के साथ मौके पर पहुंचे। पिंजरे में कैद तेंदुए को रात्रि साढ़े ग्यारह बजे एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर लाया गया। रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि पिंजरे में कैद नर तेंदुआ करीब आठ साल का है और पूरी तरह स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें