फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के खाली पद शत प्रतिशत भरे जाए

विज्ञापन
अल्मोड़ा उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की बैठक में मंचासीन अतिथि व अन्य - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की रैमजे इंटर कालेज में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय मुखिया विहीन नहीं होने चाहिए। स्कूलों में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के खाली पदों को शत प्रतिशत भरा जाए।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष डॉ. मनोज जोशी ने कहा कि सभी समस्याओं के निपटारे के प्रयास किए जाएंगे। संचालन करते हुए सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि अशासकीय विद्यालयों को अभी तक वेतन भुगतान नहीं किया गया है। जिससे शिक्षकों और कार्मिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वक्ताओं ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, गोल्डन कार्ड विसंगति दूर करने आदि की मांग उठाई। उन्होंने चतुर्थ श्रेणी के पदों को पुनर्जीवित करने की मांग की।
बैठक में तय किया गया कि सभी घटक संगठनों के जिला अध्यक्ष और मंत्री संगठन के पदेन पदाधिकारी होंगे। संगठन के पदाधिकारी जल्द सभी कार्यालयों का दौरा करेंगे। जिला स्तर से भी सामूहिक समस्याओं को विभाग प्रांतीय संगठन और शासन के सम्मुख रखेगा। बैठक में संरक्षक पीएस बोरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र गुसाई, संगठन मंत्री और एजुकेशनल मिनिस्टीरियल आफीसर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, कोषाध्यक्ष और कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल संघ के अध्यक्ष शशि पांडेय, वीरेंद्र बिष्ट, पशु पालन विभाग संगठन के जिलाध्यक्ष श्याम चरन, लाल चंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें