फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौखुटिया की रूचिका देश के नंबर वन डांस सो डांस प्लस के लिए चुनी गई

विज्ञापन
मुंबई में साथी प्रतिभागियों के साथ नन्ही डांसर रूचिका नेगी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत धनस्यारी निवासी रुचिका नेगी (11) का चयन देश के नंबर वन टीवी डांस शो डांस प्लस के लिए हो गया है। पांच चक्र के बाद वह टीवी शो तक पहुंची हैं। कुल चयनित नौ लोगों में से आठ महाराष्ट्र के हैं जबकि रुचिका उत्तराखंड से अकेली हैं।
विज्ञापन

नृत्य में विशेष रुचि रखने वाली ग्राम पंचायत धनस्यारी निवासी रुचिका अपनी सफलता से उत्साहित हैं। एक टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले इस शो के लिए चयनित होने के लिए रुचिका ने कड़ी मेहनत की है। रुचिका के चयन की जानकारी मुंबई से उनके पिता संजय नेगी ने दी। इस पर गांव और क्षेत्र के लोगों ने भी खुशी जताई है।
बेटी के सपनों के खातिर गांव छोड़ मुंबई पहुंच गए पिता संजय नेगी
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पिता संजय नेगी बेटी रुचिका को उसकी रुचि के अनुसार नृत्य की दुनिया के शिखर तक पहुंचाने का इरादा रखते हैं। इसके लिए संजय ने सारा सुख-चैन समर्पित कर दिया है। आर्थिक तंगी के बावजूद दो साल पहले वह यहां अपनी दुकान बंद कर सपरिवार मुंबई चले गए। वह डिलीवरी ब्वॉय की मामूली नौकरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता के अंतिम चरण में बेटी को गोरेगांव भेजने के लिए भी उन्हें किसी परिचित से कर्ज लेना पड़ा है। रुचिका अपने साथियों के साथ दिन-रात मेहनत करती है। छोटी बच्ची होने के बावजूद उसे परिवार की आर्थिक स्थिति और हालात का भी आभास है। रुचिका द डांसिंग स्टार नाम से यूट्यूब पर उसका चैनल भी है। इसमें उसके डांस शो देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें