तहसील के गुलम परगड़ गांव के पास जंगल में नर कंकाल मिला है। इससे गांव में सनसनी फैल गई। शव पुरुष का होने की संभावना है, फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस अधीक्षक एनएस नपलच्याल ने बताया कि गुलम परगड़ के ग्रामीणों ने जंगल में किसी व्यक्ति का कंकाल पड़े होने की सूचना दी। वहां एक तरफ पेंट और शर्ट भी थी, जिसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि शव पुरुष का है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों की ओर से किसी की गुमशुदगी भी दर्ज नहीं कराई गई है, इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी बाहरी व्यक्ति का ही शव होगा। पिछले दिनों हुए हिमपात में भी मौत होने की आशंका जताई जा रही है।