फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ले जाया जा रहा बिरोजा पकड़ा

Thu, 02 Jul 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लमगड़ा (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के गश्ती दल ने मंगलवार रात छड़ौजा के पास हल्द्वानी की ओर जा रहे ट्रक से 106 टिन और पांच ड्रम अवैध बिरौजा जब्त किया है।
विज्ञापन


अवैध बिरौजा ले जा रहे ट्रक को पुलिस ने सीज कर दिया है। पकड़े गए ट्रक चालक और परिचालक के खिलाफ 26 वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।

लमगड़ा के थानाध्यक्ष रमेश बोहरा ने बताया कि मंगलवार रात करीब एक बजे पुलिस टीम छड़ौजा तिराहे में वाहनों की तलाशी ले रही थी।

इसी बीच दुबरौली की ओर से आ रहे ट्रक संख्या यूके-04-सीए-5793 की तलाशी में ट्रक के फर्श में तख्तों के नीचे छुपाकर रखे गए 106 कनस्तर और पांच ड्रम बिरोजा बरामद किया गया।
विज्ञापन


बताया कि अवैध रूप से बिरौजा ले जा रहे ट्रक को सीज कर दिया है। धारचूला के गलाती गांव निवासी चालक कमल मेहता पुत्र गोपाल सिंह, परिचालक लमगड़ा के डोल गांव निवासी ललित फर्त्याल पुत्र गणेश फर्त्याल के खिलाफ 26 वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया है। पुलिस ने पकड़े गए माल की कीमत एक लाख रुपये से अधिक आंकी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध बिरोजा बसली (दन्यां) से हल्द्वानी ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें