फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा नेता कराना चाहता है हत्या : हंसा

Sun, 15 Mar 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भतरौंजखान (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा, सल्ट के द्योखन के जिला पंचायत सदस्य हंसा नेगी का शनिवार को मजिस्ट्रेटी बयान हुआ। शनिवार को मजिस्ट्रेटी बयान में हंसा नेगी ने मुख्यमंत्री के एक करीबी नेता पर सुपारी देकर उनकी हत्या करवाने का आरोप लगाया। हंसा के मजिस्ट्रेटी बयान और उनकी पत्नी रेखा नेगी के आरोपों से इस घटना में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन


हंसा नेगी पर जानलेवा हमला होने से अल्मोड़ा से देहरादून तक सियासी हलचल तेज हो गई है। हंसा नेगी हल्द्वानी सेंट्रल अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन पर शुक्रवार को भतरौंजखान के जाख गांव में चाकू से जानलेवा हमला हुआ था। उधर, राजस्व पुुलिस ने नेगी पर चाकू से हमला करने वाले गांव के ही आरोपी को मछोड़ से  गिरफ्तार कर लिया है। उसे रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

हंसा नेगी की पत्नी रेखा नेगी ने हमले के पीछे मुख्यमंत्री के एक करीबी नेता पर जानलेवा हमला कराने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में भर्ती उनके पति का नैनीताल के डीएम से मजिस्ट्रेटी बयान लेने मांग की थी। डीएम के आदेश पर तहसीलदार मोहन सिंह बिष्ट ने शनिवार को अस्पताल में हंसा नेगी के कलमबंद बयान लिए। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को कमरे में नहीं आने दिया गया। हंसा नेगी की पत्नी रेखा ने बताया कि मजिस्ट्रेटी बयान में पति ने मुख्यमंत्री के एक करीबी नेता पर सुपारी देकर उनकी हत्या कराने का आरोप लगाया है। इधर, सेंट्रल हास्पिटल के डा. अमित जैन के मुताबिक हंसा की छोटी और बड़ी आंतें कट गई थीं, जिनका आपरेशन किया गया है।
विज्ञापन


आरोपी को आज पेश किया जाएगा अदालत में
भतरौंजखान। पनुवाद्योखन  क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य हंसा सिंह नेगी शुक्रवार शाम जाख गांव में अपने घर आ रहे थे। इस बीच जाख गांव के ही कृपाल सिंह पुत्र प्रेम सिंह ने रोककर उन पर चाकू से कई वार कर दिए। नेगी कोे गंभीर हालत में पहले रामनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया। शनिवार को हंसा नेगी की पत्नी रेखा नेगी ने आरोपी कृपाल सिंह के खिलाफ जाख क्षेत्र के पटवारी के यहां धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कराया।   मामला दर्ज होने के बाद सल्ट के नायब तहसीलदार दौलत राम टम्टा, जाख के पटवारी उमेश चन्द्र शर्मा, पनुवाद्योखन के पटवारी हंसा दत्त सत्यवली आरोपी की तलाश में जाख गांव गए। उन्हें आरोपी मछोड़ में घूमता मिल गया। राजस्व टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। राजस्व पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। नायब तहसीलदार ने बताया कि आरोपी को रविवार को सीजेएम के सामने पेश किया जाएगा।

इधर इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर चलता रहा। बताया जाता है कि दोनों में खास रंजिश नहीं थी लेकिन कुछ साल पहले जब हंसा नेगी गांव के सरपंच थे तब किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। जबकि कुछ लोग इस घटना का कारण दोनों के बीच जमीन की खरीद फरोख्त का विवाद भी मान रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें