फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में चार बाइकें रौंदी

Thu, 17 Dec 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 मंगलवार रात एलआर साह मार्ग में अज्ञात भारी वाहन ने जेल के समीप सड़क किनारे खड़ी चार मोटर साइकिलें रौंद डाली। चारों मोटर साइकिलों को काफी नुकसान पहुंचा है। इससे गुस्साए भाजयुमो कार्यकर्ताओं और छात्रसंघ पदाधिकारियों ने सड़क की दुर्दशा के लिए लोनिवि प्रांतीय खंड को जिम्मेदार ठहराया और ईई का घेराव किया।
विज्ञापन


एलआर साह मार्ग में सड़क के किनारे दोपहिया वाहन खड़े रहते हैं। जेल के समीप एलआर साह मार्ग में रात को अज्ञात वाहन ने शैलेंद्र तिलारा की एचीवर बाइक संख्या यूए-01-5331, मो. नयाब की पल्सर संख्या यूके 01-ए-4159, दीपक सिंह रौतेला की नई बिना नंबर की एवेंजर के अलावा नरेंद्र सिंह सलाल की अपाचे बाइक संख्या यूके 01-ए-3071 को रौंद दिया।

इनमें से पल्सर ट्रक में फंस गई। करीब दो सौ मीटर दूर तक घसीटकर ले जाने के बाद वाहन सवार इस बाइक को सड़क से नीचे फेंक गए। यही नहीं वाहन सड़क के किनारे बिजली के एक पोल को भी टक्कर मार गया। वाहन स्वामियों ने इसकी प्राथमिकी थाने में दी है।
विज्ञापन


इधर सड़क की खस्ता हालत के लिए लोगों ने लोनिवि प्रांतीय खंड को जिम्मेदार ठहराया है। भाजयुमो नेता दर्शन रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और छात्रसंघ पदाधिकारियों ने ईई चंदन सिंह नेगी का घेराव किया और नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह से इस मार्ग में एक कंपनी की केबल डालने के लिए खुदाई की जा रही है।

जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ईई से एक सप्ताह के भीतर मार्ग को दुरुस्त करने का आश्वासन मिलने पर प्रदर्शनकारी माने।

 घेराव और प्रदर्शन करने वालों में भाजयुमो नगर अध्यक्ष देवाशीष नेगी, जिला उपाध्यक्ष अमित साह, मंत्री कुलदीप राजौरिया, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अशोक सिंह, सचिव ललित सतवाल, उपाध्यक्ष हिमांशु कांडपाल, उपसचिव रजत मेहरा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अंकुर कांडपाल, छात्रा उपाध्यक्ष सृष्टि नेगी, पीयूष भट्ट, अतुल वर्मा, विक्की बिष्ट, सूरज वाणी, हिमांशु जोशी, पंकज खंपा, धीरज बोरा, रमेश मेर, ललित जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें