फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याभियुक्तों को सख्त सजा दो

Thu, 17 Dec 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की हत्या के आरोप में उसके कारोबारी पति और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, पीड़ित पक्ष के लोगों ने सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांधी रोड निवासी मुकेश जैन की बेटी लवी जैन की व्यापारी पीयूष जैन के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर महिला का उत्पीड़न किया जा रहा था। मृतका के मायके वालों का ससुरालियों पर आरोप है कि बेटा पैदा नहीं होने से नाराज होकर लवी के ऊपर केरोसिन छिड़ककर उसे जिंदा जलाकर मार डाला।

इस मामले में पीड़ित पक्ष ने बेटी के पति और ससुरालियों के खिलाफ हत्या में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मृतका के पति और ससुर बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हें बुधवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


अभी मृतका की सास की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर लड़की पक्ष व अन्य व्यापारी सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सीओ को सौंपे ज्ञापन में महिला की हत्या पर नाराजगी जताई गई है।

सीओ सीपी सिंह ने आश्वासन दिया कि आरोपी पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रदर्शनकारियों में मुकेश जैन, रचित जैन, विनोद जैन, बिट्टू गर्ग, दीपक, नरेश, सत्यप्रकाश, अंकुर जैन, अंकित जैन, बाबूराम जैन, सौरभ जैन, मुकेश कटारिया, सोनू, रामकुमार, विनय कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें