फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कार में टक्कर मारी, तहसीलदार और चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय में बैठक में शामिल होने के लिए आ रहे भिकियासैंण के तहसीलदार की कार पर ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे कार के भीतर बैठे तहसीलदार ओमवीर सिंह और चालक घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। टक्कर के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया जबकि ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहसीलदार की कार भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भिकियासैंण से अल्मोड़ा की तरफ आ रही तहसीलदार ओम वीर सिंह की बोलेरो कार पर अल्मोड़ा से तेज गति से आ रहे ट्रक संख्या यूके 04सीए-9238 ने कोसी के निकट जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार के भीतर बैठे तहसीलदार ओमवीर सिंह और चालक सुंदर घायल हो गए। दोनों को काफी चोटें आई हैं। टक्कर से बुलेरो के सामने का शीशा चकनाचूर हो गया और दरवाजे को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले किया। मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक जीवन सामंत ने बताया कि तहसीलदार के सिर पर और चालक सुंदर के कमर और हाथ पर चोटें आई हैं। फिलहाल दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमे की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें