चौखुटिया (अल्मोड़ा)। जीआईसी में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र की बहन ने लोगों की मदद से फांसी का फंदा काटकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। छात्र ने पास रखी कापी के एक में सूसाइड नोट लिखा है। जिसमें स्कूल के दो छात्रों व अन्य लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के पिता अवतार सिंह सीएचसी में होम्योपैथिक विभाग में है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जीआईसी चौखुटिया में ग्यारहवीं में पढ़ने वाले अभय पवार (16) पुत्र अवतार सिंह ने शुक्रवार को स्कूल से घर पहुंचने के बाद अपने ही कमरे में फांसी लगा दी। बताया जा रहा है अभय की छोटी बहन सुहानी के स्कूल से लौटने के बाद घटना का पता चला। सुहानी ने कुछ लोगों की मदद से अभय को फांसी का फंदा काटकर नीचे उतारा। परंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के दौरान अभय के पिता सीएचसी में ड्यूटी पर थे। जो घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक और पूरा स्टाफ मौके पर पहुंच गया। डाक्टरों ने अभय को मृत घोषित कर दिया।
अभय की मौत से उसके पिता व बहन का रोकर बुरा हाल है। अभय ने अपने कमरे में कापी के एक पेज पर सूसाइड नोट लिखा है, जिसमें विद्यालय के दो छात्रों व अन्य लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि प्रथम यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कह पाना संभव होगा। उन्होंने बताया कि सूसाइड नोट कब्जे में ले लिया गया है। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अभय गोपेश्वर के बछैर गांव का रहने वाला हैं। उनकी मां व अन्य परिजन गोपेश्वर के समीपवर्ती गांव में रहते हैं।
बहुत सीधा था अभय
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। जानकारी के अनुसार अभय बहुत सीधा और सरल स्वभाव का था। चर्चा यह भी है कि घटना वाले दिन कुछ छात्रों ने उसकी पिटाई भी की थी। अलबत्ता इसकी पुष्टि नही हो पाई है। इधर प्रधानाचार्य विनायक तिवारी का कहना है कि अभय ने कभी भी किसी छात्र द्वारा परेशान करने की शिकायत उनसे नहीं की।
मृतक अभय के पिता अवतार सिंह से पूछतांछ करते थानाध्यक्ष रमेश बोहरा। (फोटो 07 एएलएमसीएचके06पी)
अभय ने कथित तौर पर इसी स्थान पर लगाया फंदा। (फोटो 07 एएलएमसीएचके07पी)
मृतक अभय का शव। (फोटो 07 एएलएमसीएचके08पी)