फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से दुष्कर्म का आरोपी पूर्व सैनिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। गुरुड़ाबांज तहसील निवासी कक्षा सात में पढ़ने वाली एक बालिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी 65 वर्षीय पूर्व सैनिक को पुलिस ने हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में पीड़िता की मां ने 11 जुलाई को दन्यां थाने में तहरीर देकर कहा था कि उसकी बेटी नौ जुलाई को सुबह दस बजे गांव निवासी प्रताप सिंह (65) के घर के पास स्थित टंकी में पानी लेने गई थी। इसी दौरान आरोपी प्रताप सिंह ने उसकी बेटी को जबरन अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद घर पहुंची पीड़िता ने कुछ नहीं बताया। जब काफी देर तक वह गुमसुम रही तो मां ने उससे इसका कारण पूछा तो पीड़िता ने उसे घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर दन्यां थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने रविवार को हल्द्वानी बस स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में दन्यां थानाध्यक्ष अजय साह, एसआई निखिलेश बिष्ट, हेड कांस्टेबल बालकृष्ण, कांस्टेबल राजेश भट्ट और सुबोध रावल शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें