फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडा अधिनियम में एक और अशांति फैलाने पर पांच लोगों पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आपराधिक कृत्यों में लिप्त रहने और गांव, मोहल्ले में भय और अशांति का माहौल बनाने पर लमगड़ा पुलिस ने पुभाऊं निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के पांच मामले पूर्व में भी पंजीकृत हैं। इधर दन्या और द्वाराहाट पुलिस ने अशांति फैलाने पर पांच लोगों के खिलाफ 110 जीसीआरपीसी के तहत कार्रवाई की है।

थानाध्यक्ष लमगड़ा राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी मोहन सिंह आपराधिक कृत्य में लिप्त रहा है और आए दिन अशांति फैलाने का काम कर रहा था।

जिसपर आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इधर द्वाराहाट पुलिस ने हेमंत सिंह बिष्ट निवासी सुनौली, कफड़ा और दन्या पुलिस ने कस्तुभानंद जोशी, पीतांबर जोशी दोनों निवासी रूवाल दन्या, प्रदीप सिंह, नारायण सिंह दोनों निवासी काफलीखान धौलादेवी के खिलाफ आपराधिक कृत्यों में लिप्त रहने और क्षेत्र में अशांति फैलाने पर 110 जीसीआरपीसी के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें