अल्मोड़ा। साइबर अपराध के जरिए लोगों के खातों से पैसे निकालने के बढ़ते मामलों को देखते हुए एसएसपी पी रेणुुका देवी ने जिन बैंकों के एटीएम में सुरक्षा गार्ड नहीं है उन बैंकों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
दरअसल साइबर अपराध के शातिर गिरोह ने दो दिन पूर्व एनटीडी निवासी एक महिला सरोज भोज के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। इसके अलावा दो अन्य लोगों लोगों से भी खाते के बारे में जानकारी लेकर पैसे ट्रांसफर कर लिए। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने पिछले साल एटीएम कार्ड की क्लोनिंग के जरिए खाते से पैसा निकालने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए यूपी के गोंडा से एक अपराधी को पकड़ा भी था। इधर प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बीच गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है। पुलिस को इस बीच बाहरी जिलों के कुछ अपराधी किस्म के लोग बैंक एटीएमों के पास दिखाई भी दिए। जिसे लेकर पुलिस सतर्क हो गई है।