फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में हुई विदा हुई बारात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। राजस्व पुलिस क्षेत्र पिंगलों में एक बरात राजस्व और रेगुलर पुलिस की मौजूदगी विदा हुई। लड़की पक्ष वालों ने बरात में शांति व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन से पुलिस बल तैनात करने की मांग की थी।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस क्षेत्र पिंगलों में एक बारात सोमेश्वर घाटी से आई थी। पिंगलों और सोमेश्वर के कुछ युवाओं का दो माह पूर्व किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिससे लड़की पक्ष वाले सहमे हुए थे। लड़की के पिता ने शादी के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन से पुलिस बल तैनात करने की मांग की थी। थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि लड़की के पिता की मांग पर शादी में पुलिस बल तैनात किया गया था। थानाध्यक्ष बिष्ट और पटवारी संजय वर्मा ने बताया कि बारात शांतिपूर्वक विदा हो गई है। बारात में किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें