फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक सवार से पकड़ा पांच किलो गांजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भतरौंजखान पुलिस ने शनिवार देर रात सिनार तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक में सवार एक व्यक्ति के कब्जे से पांच किलो 440 ग्राम गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया। उपनिरीक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान बाइक संख्या यूके 18डी 4245 में सवार अकील अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी ऊंट पड़ाव खत्याड़ी रामनगर के कब्जे से पांच किलो 440 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

इधर चौकी प्रभारी भिकियासैंण राजीव उप्रेती ने बताया कि अकील अहमद वर्तमान में जसपुर में रह रहा है और देघाट में चौधरी कबाड़ से चार हजार रुपये में गांजा खरीदकर लाया था और रामनगर में बाबाओं और नशेड़ियों को बेचने के लिए जा रहा था। उन्होंने बताया कि अकील अहमद इससे पूर्व हत्या के एक मामले में जेल भी चुका है। पुलिस ने आरोपी की बाइक को भी सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें