पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक नेे युवती को बाइक पर लिफ्ट दी और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 3 नवंबर को 14 वर्षीय नाबालिग अपनी बहन के घर गई थी। इस दौरान आरोपी बाइक लेकर गांव पहुंचा। आरोपी ने बहला फुसला कर उसे बाइक पर लिफ्ट दी। इसके बाद वह उसे अपने मालिक के घर लेकर गया और दुष्कर्म किया। डरी सहमीं बच्ची ने पहले अपने परिजनों को भी नहीं बताया। लेकिन, कुछ दिन बाद किसी तरह से साहस जुटाकर अपनी मां को पूरी आपबीती सुना दी। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।
उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है। एसएचओ ने कहा कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा-376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।