फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड हमले की जांच अब रेगुलर पुलिस करेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दशाऊं में भाई और उसके परिवार के सदस्यों पर एसिड डालने वाले आरोपी रघुनाथ सिंह का मामला अब रेगुलर पुलिस देखेगी। जिलाधिकारी के आदेश के बाद राजस्व पुलिस ने बुधवार को इस घटना से संबंधित कागजात रेगुलर पुलिस को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन


राजस्व उप निरीक्षक कुलदीप जोशी ने बताया कि आरोपी अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुआ है। इसीलिए राजस्व पुलिस अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं कर पाई थी। जिलाधिकारी के आदेश के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को एसिड हमले के आरोपी से संबंधित जांच के दस्तावेज रेगुलर पुलिस को सौंप दिए गए हैं।

मालूम हो कि 12 दिन पूर्व 10 सितंबर को दशाऊं पेटशाल निवासी रघुनाथ सिंह ने शराब के नशे में अपने भाई शेर सिंह और उसके परिवार के कुछ सदस्यों पर तेजाब से हमला कर दिया था। इस परिवार की दो महिलाएं सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती हैं। इस हमले में वह भी घायल हो गया था। अभी तक राजस्व पुलिस आरोपी के स्वास्थ्य में सुधार होने का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें