सीएमओ कंधार में स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करती
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ ने तीमारदारों और अल्ट्रासाउंड के डॉक्टर के बीच हालिया अल्ट्रासाउंड विवाद का भी संज्ञान लिया। उन्होंने डाक्टरों से हर मरीज को दवाइयां अस्पताल से उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
सीएमओ ने औषधि और टीकाकरण कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन की रोकथाम के लिए भी अस्पताल प्रभारी को निर्देश दिए। इधर, सीएमओ ने एसीएचसी कंधार का भी निरीक्षण किया।