3 डिग्री न्यूनतम तापमान में कमी की गई रिकॉर्ड
अल्मोड़ा। जिले में मौसम ने फिर एक बार फिर करवट बदली है। दोपहर बाद से ही आसमान में घने बादल छाने और ठंडी हवाएं चलने से ठंड का असर बढ़ गया है। शनिवार की तुलना में रविवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
रविवार को होलिका दहन से एक दिन पहले आसमान में बादल छाए रहे। आपदा प्रबंधन के मुताबिक शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 22 जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रिकार्ड किया गया। पारा लुढ़कने से ठंड में इजाफा हुआ है। इसका असर होली के त्योहार पर भी पड़ सकता है।