फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई गांवों में एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति ठप, लोग परेशान

विज्ञापन
अल्मोड़ा लोधिया में हैंड पंप से पानी भरते ग्रामीण। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गर्मी के सीजन में पेयजल संकट बढ़ गया है। हवालबाग ब्लाक के कई गांव में एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। पानी नहीं आने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग दो किमी दूर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं। यहां भी लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

जिले के बर्शिमी, देवली, लोधिया, गुराड़ी में एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तपती दोपहरी में ग्रामीण दो किमी दूर हैंडपंपों से पानी ढो रहे हैं। हैंडपंपों में भी सुबह से ही लोगों की भीड़ लग रही है। यहां भी लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है। लोगों को पानी के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले में संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचना दी लेकिन पेयज लाइन को ठीक नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों गांवों में शादी-ब्याह भी हो रहे हैं
। शादियों में सबसे ज्यादा पानी चाहिए पर गांव में पिछले एक सप्ताह से पानी ही नहीं आ रहा है। इससे दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। उन्होंने बताया कि जब कभी पानी भी आता है तो उसका फोर्स कम होता है। उन्होंने कहा कि पानी की जल्द आपूर्ति नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण पान का बिल भुगतान करते हैं इसके बावजूद लोगों जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें