फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मनेगा चॉकलेट डे

विज्ञापन
अल्मोड़ा में गुलाब का फूल खरीदता एक युवा। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सात फरवरी से शुरू हुए वैलेंटाइन सप्ताह से अल्मोड़ा के बाजार भी गुलजार हो गए हैं। पहले दिन गुलाब खरीदने के लिए युवा जोड़े और शादीशुदा लोगों में उत्साह बना रहा। मंगलवार को प्रपोज डे के मौके पर युवाओं ने अपने चाहने वालों के लिए जमकर गिफ्ट खरीदे।
विज्ञापन

बाजार में वैलेंटाइन को खास बनाने के लिए विभिन्न तरह के गिफ्ट आइटम मिल रहे हैं। बुधवार को चाकलेट डे मनाया जाएगा। प्रेमी युगलों ने चाकलेट की खरीदारी शुरू कर दी है। चाकलेट की दुकानों में भी रौनक देखी गई। गिफ्ट की दुकान से लेकर फूल, चॉकलेट की दुकानों तक रौनक देखने को मिल रही है। बाजार में विभिन्न रंगों के कप, एलईडी कपल फ्रेम, एलईडी कपल गिफ्ट्स, डिजाइनिग क्रिस्टल गिफ्ट समेत कई बेहतरीन उपहार मिल रहे हैं। रेस्टोरेंट और होटलों में प्रेमी जोड़ों को फील गुड करवाने के लिए विशेष तैयारियां चल रही हैं। कपल्स के बजट के अनुसार होटलों में व्यंजन आदि परोसे जाएंगे। माल रोड स्थित फूल विक्रेता दीपक गुणवंत ने बताया कि वैलेंटाइन डे की विशेष तैयारियां की है। गुलाब के फूल अलग-अलग कीमतों में उपलब्ध थे। सोमवार को सामान्य दिनों की अपेक्षा गुलाबों की अधिक खरीदारी हुई।
चॉकलेट डे आज, मिलावट से रहिए सावधान
अल्मोड़ा। कोरोना काल में काफी चीजों में मिलावट देखने को मिल रही है। चॉकलेट डे पर चाकलेट की खरीदारी बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटखोर भी सक्रिय हो जाते हैं। खाद्य विशेषज्ञों के मुताबिक चाकलेट खरीदने जाएं तो देख परख कर ही खरीदारी करें। खरीदारी से पहले ब्रांड और पूरी तरह से पड़ताल कर लें। बाजार में 10 रुपये से 1500 रुपये की रेंज में चॉकलेट है। नौ फरवरी को चाकलेट डे मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें