अल्मोड़ा में सामाजिक दूरी का नियम तोड़ते लोग
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/बागेश्वर। अल्मोड़ा और बागेश्वर में मंगलवार को 88 कोरोना संक्रमित मिले। अल्मोड़ा में 82 तो बागेश्वर में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हवालबाग में आठ, धौलादेवी में चार, चौखुटिया में आठ, सल्ट में 25, भिकियासैंण में 13, देघाट में 11, रानीखेत में 13 कोरोना संक्रमित मिले। जिले में अब 327 सक्रिय केस हैं। मौसम में बदलने से अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल में 242 और महिला अस्पताल में 35 ओपीडी रही। वहीं, बागेश्वर जिले में कोरोना को लेकर राहत भरी खबर है। कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 100 से कम हो गई है। मंगलवार को छह नए केस आए, जबकि 40 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 82 है। सभी को होम आइसोलेशन किया गया है। जिले में 515 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं।
सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि धीरे-धीरे महामारी की रफ्तार घट रही है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। जिले में अब तक कोरोना के 8061 पॉजिटिव केस आए हैं। 7923 मरीजों ने कोरोना को मात दी, जबकि 56 लोगों की महमारी से मौत हो चुकी है। उन्होंने लोगों से कोरोना से बचाव के लिए शासन से जारी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने को कहा। लोगों से नियमित तौर पर मास्क का प्रयोग करने और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने की अपील की।