फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाराहाट में भी धूमधाम से मनाया गया छठ पूजा पर्व

विज्ञापन
चौखुटिया में छठ पूजा - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया /द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पूर्वांचल समाज की महिलाओं ने रामगंगा के तट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और कुटुंब के आरोग्य का आशीर्वाद मांगा। इससे पहले छठी मईया के जयकारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। स्थानीय विधायक महेश नेगी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और समाज के लोगों को बधाई दी। वहीं, द्वाराहाट में भी छठ पर्व का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रामगंगा के तट पर स्थित छठ घाट में व्रतधारी महिलाओं ने बुधवार शाम छठी मईया की पूजा की। वहां पर रेखा गुप्ता, पिंकी देवी, किरन देवी, मधुमाला, मालती देवी आदि थीं। वहां पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता, दीनानाथ वर्मा, उमेश वर्मा, साजन, गुड्डू वर्मा, व मनोज, भाजपा महामंत्री मुकेश पांडे, बलवंत नेगी आदि थे। इधर, द्वाराहाट में पूजा का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन वर्मा, राम भजन वर्मा, अवधेश वर्मा, कंचन वर्मा आदि ने किया। समाज के लोगों ने कहा कि भविष्य में छठ का आयोजन अधिक भव्यता से किया जाएगा।
आज उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न होगा व्रत
व्रतधारी महिलाओं ने मंगलवार को व्रत लेने के बाद शाम का मीठा भोजन लिया। इसके बाद मंगलवार शाम से निर्जला व्रत जारी है। महिलाएं बृहस्पतिवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का उद्यापन करेंगी। संवाद

छठ पूजा के दौरान पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें