फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल की तहरीर पर लोनिवि के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चोक कल्वर्ट की मरम्मत के बीच भारत संचार निगम लिमिटेड को सवा लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। बीएसएनएल ने लोनिवि के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने लोनिवि के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर अब भी शहर के 100 से अधिक लैंडलाइन ठप पड़े है।
विज्ञापन

चौघानपाटा में लोनिवि की ओर से चोक कल्वर्ट की मरम्मत का कार्य किया गया। इस दौरान मोटरमार्ग की खुदाई करते समय बीएसएनएल की ओएफसी भी कट गई। शहर के 200 से अधिक लैंडलाइन बंद पड़ गए। बीएसएनएल को लाखों का नुकसान हुआ है।
बीएसएनएल ने अल्मोड़ा कोतवाली में तहरीर देकर लोनिवि पर गलत तरीके से खोदाई करने पर ओएफसी कटने और अन्य तरह से भी बीएसएनएल के नुकसान का आरोप है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि बीएसएनएल विभाग की ओर से मिली तहरीर के आधार पर लोनिवि के खिलाफ धारा 427 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इधर बीएसएनएल के एसडीओ संजय सिन्हा ने बताया कि 200 से अधिक फोन बंद पड़ गए थे, अब भी करीब 100 लैंडलाइन ठप है, जिन्हें दुुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। विभाग को सवा लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें