फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मजखाली में पुराना रिहायशी मकान हुआ जमींदोज

विज्ञापन
मजखाली में बारिश से जमींदोज हुआ रिहायशी भवन। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बारिश के कारण यहां निकटवर्ती मजखाली में एक पुराना रिहायशी मकान जमींदोज हो गया। गनीमत यह रही कि उस वक्त परिवार के लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे। राजस्व पुलिस ने मौका मुआयना कर लिया है।
विज्ञापन

तहसील के ग्राम मल्ली रियूनी मजखाली में बृहस्पतिवार को गणेश राम का पुराना आवासीय मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त गणेश अपने परिवार के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे। फिलहाल परिवार ने चाचा के मकान में शरण ली हुई है। इधर, उप राजस्व निरीक्षक ने मौका मुआयना कर लिया है। ग्रामीणों ने कहा कि गणेश राम गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है, प्रशासन से उन्हें उचित मुआवजा देने की मांग उठाई गई है। बता दें कि बारिश के कारण क्षेत्र में तमाम तरह के नुकसान हो रहे हैं। असोज के महीने में ग्रामीणों को खेती किसानी का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें