फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बीएसएनएल की संचार सेवा चार घंटे रही धड़ाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चाफी पदमपुरी के जंगल में लगी आग से भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की फाइबर आप्टिकल लाइन जलने से अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में बीएसएनएल की संचार सेवा चार घंटे ध्वस्त रही। अल्मोड़ा जिले में बीएसएनएल के 50 हजार से अधिक मोबाइल उपभोक्ताओं के फोन ठप रहे। चार घंटे लोगों का एक दूसरे से संपर्क कटा रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नैनीताल जिले के चाफी से पदमपुरी के जंगल में भीषण आग लग गई। जंगल की आग ने देखते ही देखते बीएसएनएल की फाइबर आप्टिकल लाइन को भी चपेट में ले लिया। कुछ ही समय में फाइबर आप्टिकल लाइन जल गई। जिससे अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में 9.45 से 1.45 बजे तक चार घंटे बीएसएनएल की मोबाइल सेवा, ब्राडबैंड सेवा ठप रही। अल्मोड़ा जिले में बीएसएनएल के 50 हजार से अधिक मोबाइल उपभोक्ता और पांच हजार ब्राडबैंड उपभोक्ता है। फाइबर आप्टिकल लाइन जलने से मोबाइल और ब्राडबैंड सेवा पूरी तरह से ठप रही।
जिले और नगर के सरकारी, प्राइवेट कार्यालयों, साइबर कैफो में चार घंटे कामकाज ठप रहा। मोबाइल फोन बंद रहने से लोगों का अपनों के संपर्क कट गया। संचार सेवा धड़ाम होने से बीएसएनएस मोबाइल उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोगों को जरुरी फोन करने थे लेकिन बीएसएनएल का मोबाइल नहीं चल रहा था। ऐसे में लोगों ने अपने दोस्तों, परिचितों के दूसरी कंपनियों के मोबाइल का इस्तेमाल कर अपनों को फोन किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद विभाग के कार्मिक मौके पर पहुंचे और जली हुई लाइन को ठीक किया। तब जाकर सेवाएं बहाल हुई। इधर बीएसएनएल के एसडीओ संजय सिंहा ने बताया कि चाफी से पदमपुरी के मध्य जंगल की आग से बीएसएनएल की फाइबर आप्टिकल लाइन जल गई थी। जिससे बीएसएनएल की सेवा बाधित रही। उन्होंने बताया कि 1.45 बजे सेवा बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें