फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागेश्वर विधानसभा सीट पर भाजपा में बगावत के सुर

विज्ञापन
अल्मोड़ा के लमगड़ा में कार्यकर्ताओं संग बैठक करते भाजपा के सुभाष पांडे - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भाजपा में टिकट वितरण को लेकर अल्मोड़ा सीट के बाद जागेश्वर सीट पर भी बगावत के सुर उठने लगे हैं। इस सीट से भाजपा ने मोहन सिंह मेेहरा का नाम टिकट के लिए तय किया है। जबकि पूर्व में इस सीट से भाजपा के टिकट पर सुभाष पांडे चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन

टिकट वितरण से नाराज सुभाष पांडे ने बृहस्पतिवार को लमगड़ा क्षेत्र में अपने समर्थकों के साथ एक बैठक की। यहां कार्यकर्ताओं का कहना था कि पांडे ने लंबे तक भाजपा की सेवा की और पिछले 10 वर्षों से क्षेत्र की जनता से जुड़े हैं। पार्टी के सर्वे के माध्यम से की गई रायशुमारी भी उनके पक्ष में थी इसके बाद भी पार्टी ने उनका टिकट काटकर किसी और को टिकट दे दिया। पार्टी संगठन ने टिकट वितरण को गलत निर्णय लिया है जिसका कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करते हैं। अगर जरूरत पड़े तो सुभाष पांडे क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लडे़ंगे। इसके लिए अभी कार्यकर्ता रायशुमारी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं की मांग है कि पार्टी को टिकट वितरण के फैसले पर एक बार फिर विचार करना चाहिए। ऐसा न करने पर पार्टी पदाधिकारी अपने पद से इस्तीफा देने में भी पीछे नहीं हटेंगे। सुुभाष पांडे का कहना है कि टिकट वितरण से नाराज कार्यकर्ताओं की मांग है कि वह क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ें। कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए वह इस बात पर निर्णय ले सकते हैं। बैठक में मंडल और बूथ स्तर के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें