फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उडियारी गांव के रुद्राक्ष सेना में लेफ्टिनेंट बने

Mon, 11 Dec 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद परिजनों संग खुशी मनाते रुद्राक्ष पंत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले के हवालबाग ब्लॉक के उडियारी गांव निवासी रुद्राक्ष पंत ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रुद्राक्ष की बचपन से ही सेना में जाकर देश सेवा करने की तमन्ना थी। उन्हें गोरखा रेजीमेंट में नियुक्ति मिली है। उनके गांव में जश्न का माहौल है। 
विज्ञापन


रुद्राक्ष ने कक्षा छह से 12वीं तक की शिक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से प्राप्त की। इसके बाद उनका चयन एनडीए खड़गवालसा में हुआ। वहां तीन साल के प्रशिक्षण के बाद जनवरी 2017 में आईएमए देहरादून में प्रवेश लिया। इस दौरान उन्हें रजत पदक मिला। एक वर्ष के प्रशिक्षण के बाद नौ दिसंबर 2017 को उन्हें भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया।

आईएमए में पासिंग आउट परेड के बाद उनके पिता अनिल कुमार पंत, माता माया पंत, ताऊ विनोद कुमार पंत ने बेटे के कंधे पर स्टार लगाए। रुद्राक्ष के पिता अनिल कुमार पंत आदर्श इंटर कॉलेज सुरईखेत में प्रधानाचार्य और माता माया पंत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छतीनाखाल में शिक्षक हैं। रुद्राक्ष की उपलब्धि पर शिक्षक अशोक पंत, विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहार ने खुशी जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें