फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को सेनेटरी पैड के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
छात्राओं को सेनेटरी पैड के बारे में जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते लोग। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। स्त्री स्वाभिमान योजना के तहत इंटर कॉलेज खिरखेत में छात्राओं को मासिक धर्म और सेनेटरी पैड के लिए जागरूक किया। वक्ताओं ने कहा कि मासिक धर्म शर्म का नहीं गर्व का विषय है।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन विपणन सहकारिता नैला बधाण और आरोग्य उत्तराखंड फूड संस्था चिलियानौला की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सहकारिता की अध्यक्ष नेहा भट्ट ने बालिकाओं को स्वच्छता का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि नैला में सेनेटरी पैड यूनिट खोली गई है। यहां से विभिन्न स्कूलों में सेनेटरी पैड निशुल्क बांटे जाते हैं। फूड संस्थान के मनोज भट्ट ने बताया कि समिति स्कूल की 50 छात्राओं को एक साल तक निशुल्क पैड उपलब्ध कराएगी। वहां पर प्रधानाचार्य मदन मोहन माहरा, प्रबंधक नीरज तिवारी, सोनू आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें