फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़-नाटक से भ्रूण हत्या, प्रसव पूर्व लिंग जांच रोकने का दिया संदेश

विज्ञापन
राजकीय नर्सिंग कॉलेज अल्मोड़ा में नुक्कड़-नाटक प्रस्तुत करती छात्राएं। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से राजकीय नर्सिंग कॉलेज अल्मोड़ा के सभागार में आयोजित कार्यशाला में लोगों को लिंग समानता के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़-नाटक के माध्यम से भ्रूण हत्या और प्रसव पूर्व लिंग जांच रोकने का संदेश दिया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पंत ने कहा कि आज बालिकाएं उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। समाज को बेटा-बेटी में भेदभाव खत्म करना होगा। उन्होंने पीसीपीएनडीटी एक्ट के बारे में जानकारी दी। जिला समन्वयक हिमांशु मुस्यूनी ने कहा कि गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व लिंग की जांच कराना दंडनीय अपराध है। छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़-नाटक, वाद-विवाद, लोक नृत्य, भाषण के माध्यम से भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूक किया। अध्यक्षता प्राचार्या आशा गंगोला, संचालन दीक्षा कन्याल और तनुजा ने किया। यहां डॉ. हेमलता, डॉ. सांभवी, डॉ. ललित पांडे, संजय जोशी, भारत कुमार, गोकुलानंद, सोनाली, दीवान सिंह, रवि मिश्रा, कृष्णा, कमलेश भट्ट, सुंदर जीना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें