फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश के बावजूद नहीं डिगी आशा कार्यकत्रियां

विज्ञापन
रानीखेत में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपती आशा कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मांगों को लेकर आशा हेल्थ वर्कर्स ने मोर्चा खोल दिया है। भारी बारिश और ठंड के बावजूद कार्यकर्ताओं ने यहां तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कहा कि ईमानदारी पूर्वक कार्य करने के बाद भी उनकी मांगें नहीं सुनीं जा रही हैं। डबल इंजन सरकार से ऐसी उम्मीद नहीं थी, अब निर्णायक संघर्ष होगा।
विज्ञापन

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन शाखा रानीखेत और द्वाराहाट की आशा वर्कर्स भी हड़ताल पर रहीं। रानीखेत में बारिश के बावजूद तहसील में धरना प्रदर्शन हुआ। रानीखेत में जिला उपाध्यक्ष मीना आर्या, जया जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष कमला जोशी, भावना बिष्ट, आशा पांडे, कुसुम बिष्ट, गोदावरी देवी, जानकी देवी, मंजू नेगी, गरिमा शाह, सरोज चौघरी आदि थे।
द्वाराहाट में उपजिलाधिकारी आरके पांडेय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष ललिता मठपाल के नेतृत्व में आशाओं द्वारा 10 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिए जाने सहित तमाम मांगें उठाईं। इस दौरान उपाध्यक्ष विमला आर्या, कोषाध्यक्ष आशा काण्डपाल, विमला आर्या, दीपा काण्डपाल, ऊषा चौधरी, पुष्पा रौतेला, सरोज त्रिपाठी, गीता देवी, गीता वर्मा, कमला देवी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें