फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आचार संहिता के फेर में फंस गई डॉक्टरों की तैनाती

Thu, 11 Apr 2024 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
 सीएमओ कार्यालय, अल्मोड़ा। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चुनावी सीजन में जिले के लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। अस्पतालों में 150 चिकित्सकों की नियुक्ति आचार संहिता के फेर में फंस गई है। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं और मरीज उपचार के लिए भटक रहे हैं। 31 मार्च को बांड खत्म होने से 150 चिकित्सक जिले के अस्पतालों से बाहर हो गए। आचार संहिता से पहले इनकी जगह नए चिकित्सकों की तैनाती के प्रयास नहीं हुए। अब आचार संहिता के फेर में इनकी तैनाती लटक गई है। आचार संहिता के दौरान विशेष अनुमति लेकर नए चिकित्सकों की अनुबंध पर तैनाती के दावे किए गए थे जो सच साबित नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों का इजाफा
अल्मोड़ा। चिकित्सक न होने से जिला अस्पताल में मरीजों का दबाव बढ़ गया है। 10 दिन के भीतर यहां ओपीडी में दोगुने से भी अधिक की बढ़ोतरी हुई है। जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक पूर्व में यहां हर रोज औसतन 350 ओपीडी जो अब 720 से अधिक पहुंच रही है।

केस एक

लमगड़ा से जिला अस्पताल पहुंची शांति देवी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर चिकित्सक न मिलने से जिला मुख्यालय आना पड़ा। इमरजेंसी में उपचार कराया।

-
केस दो
जैंती से पहुंचे रमेश ने कहा कि बीते 10 दिनों से अस्पताल में चिकित्सकों की कमी हो गई है। ऐसे में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय आना पड़ा।


Iचिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया गतिमान है। उम्मीद है जल्द नए चिकित्सकों की तैनाती होगी। व्यवस्था के तहत हर अस्पताल में मरीजों को उपचार मुहैया कराया जा रहा है। -आरसी पंत, सीएमओ अल्मोड़ा।I
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें