फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चार रूटों पर ठप रहा बसों का संचालन

Thu, 11 Apr 2024 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चालक और परिचालकों की कमी से जूझ रहे परिवहन निगम के लिए सभी रूट पर बसों का संचालन करना चुनौती बना है, इसकी मार यात्री सह रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी चालकों की कमी से अल्मोड़ा-टनकपुर, लमगड़ा-दिल्ली, बेतालघाट-दिल्ली और अल्मोड़ा-देहरादून रूट पर बस का संचालन ठप रहा। यात्री स्टेशन में बस का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें मायूसी झेलनी पड़ी। यात्रियों ने मजबूर होकर टैक्सी के भरोसे सफर किया। हालांकि अल्मोड़ा-मांसी रूट पर बस संचालित होने से लोगों को राहत मिली। एआरएम विजय तिवारी ने कहा चालकों की तैनाती के बाद ही सभी रूट पर बस संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें