स्वास्थ्य सेवा का हाल
चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर खासा ध्यान रखा जाता है। पर जहां जागेश्वर में प्रतिदिन औसतन पांच हजार तक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, वहां पर छोटी शारीरिक दिक्कत होने पर ही कई किमी तक कोई उपचार नहीं मिल पाएगा। यहां से सात किमी दूर पीएचसी पनुवानौला या फिर 18 किमी दूर पीएचसी बाड़ेछीना का विकल्प है। मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए उन्हें तीन किमी दूर आरतोला का सफर तय करना पड़ रहा है। बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए भी 16 किमी दूर सीएचसी धौलादेवी से 108 एंबुलेंस बुलानी पड़ रही है। स्थानीय अस्पतालों में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधा न होने से बीमार पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए सिर्फ 50 किमी दूर जिला मुख्यालय पहुंचना ही एकमात्र विकल्प है।
जागेश्वर धाम में सावन में अस्थायी अस्पताल संचालित होता है। पर्यटक सीजन में अब तक अस्थाई अस्पताल संचालित नहीं हुआ है। मास्टर प्लान के तहत यहां पार्किंग निर्माण का प्रस्ताव है। धाम में पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा। -विनीत तोमर, डीएम, अल्मोड़ा।