फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP NEWS: उत्तराखंड में चाकूबाज भांजे की करतूत ने सभी को डराया...तो कहीं भाई बना हैवान; सुबह की बड़ी खबरें

Wed, 15 May 2024 08:26 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Kumaon Top News: हल्द्वानी में बेटे से मिलने जा रही एक महिला पर उसके सगे भांजे ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।वहीं, हाईकोर्ट शिफ्टिंग के मुद्दे पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने सीएम धामी को पत्र भेजा है। यहां पढ़ें सभी खबरें...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1- हल्द्वानी में बेटे से मिलने जा रही एक महिला पर उसके सगे भांजे ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में मां को बचाने आए महिला के तीन बेटे भी हाथ में चाकू लगने से जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

चाकूबाज भांजा: बेटे से मिलने जा रही मामी पर जानलेवा हमला, बचाने आए तीन बेटे हुए जख्मी; पढ़ें पूरा मामला

2- पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) में मुख्यालय से लेकर पंतनगर एयरपोर्ट तक हड़कंप मच गया। आनन फानन एयरपोर्ट की सुरक्षा को कड़ा करते हुए बम निरोधक दस्ता बुलाकर सर्च अभियान चलाया गया। गहनता से चलाए गए अभियान में कोई अवांछनीय वस्तु नहीं मिलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
Bomb Threat: पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खबर से मची लोगों में अफरातफरी; दहशतगर्दों ने भेजा था मेल

3- रुद्रपुर में सवा तीन साल पहले नानकमत्ता में सात साल की चचेरी बहन से दुष्कर्म करने के दोषी को पाॅक्सो न्यायाधीश ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
जब भाई बना हैवान: सात साल की बहन से दुष्कर्म किया, खाने का लालच देकर ले गया था घर; अब मिली 20 साल की सजा
 

4- नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्टिंग के मुद्दे पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र और गोवा के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजा है। कोश्यारी का कहना है कि वह कानून के विद्यार्थी तो नहीं हैं लेकिन लंबे समय तक संसद और विधान मंडल सदस्य में रहे हैं और इतना जानते हैं कि राज्य की कौन संस्था, विभाग कहां रहे इसका निर्णय संसद या विधान मंडल ही करते आए हैं। 
भगतदा का जनमत संग्रह विरोध: सीएम धामी को लिखा पत्र, कहा- संसद-विधानसभा तय करते हैं कौन संस्था...विभाग कहां रहे
 
विज्ञापन

5- धारचूला-तवाघाट सड़क पर चैतुलधार के पास राशन पहुंचाकर लौट रहा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होकर काली नदी में गिर गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पूर्ति निरीक्षक सहित दो लोग लापता हैं जिनकी खोजबीन की जा रही है।
Road Accident: काली नदी में गिरा पिकअप, एक महिला की मौत..खाद्य निरीक्षक सहित दो लापता, तलाश जारी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें