फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: वीकेंड पर जागेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच हजार से अधिक पहुंचे श्रद्धालु

Mon, 23 Nov 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। देवदार के घने जंगलों के बीच बसे जागेश्वर धाम में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान जागेश्वर महादेव के दर्शन के लिए शनिवार और रविवार को पांच हजार से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंचे। रविवार को तीन हजार से अधिक और शनिवार को दो हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन और पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। परिवार के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। कई श्रद्धालु मन्नत लेकर मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दिनभर मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की आवाजाही से धाम में रौनक बनी रही।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या का असर यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा। वाहनों का दबाव बढ़ने से सड़क पर कतारें जागेश्वर के विनायक पुल तक पहुंच गईं। यातायात सुचारु बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौती बना रहा। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत और चौकी प्रभारी कमित जोशी के नेतृत्व में पुलिस और होमगार्ड के जवान दिनभर यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें