अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में बीएससी पहले सेमेस्टर के भौतिक विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 25 और 26 नवंबर को आयोजित होगी। विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतिभा फुलोरिया ने कहा कि बैच और परीक्षा तिथि की जानकारी के लिए छात्र- छात्राएं 23 नवंबर को विभाग में संपर्क कर सकते हैं।